DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लाक मनरेगा मेट संघ डौंडीलोहारा का 14 वां स्थापना दिवस समारोह 17 अगस्त को संजारी में

बालोद। डौंण्डीलोहारा ब्लाक मनरेगा मेट संघ डौंडीलोहारा पं क्र.23196/12 का 14वां स्थापना दिवस समारोह दिनांक 17 अगस्त 2024 शनिवार को स्थान ग्राम पंचायत संजारी में समय प्रातः 11. बजे से भारत माता एवं गांधी जी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। जिसमें मुख्य अतिथि . अर्जुन सिंह ठाकुर सरपंच संजारी होंगे अध्यक्षता . विष्णु कोठारी अध्यक्ष ब्लाक मनरेगा मेट संघ डौंडीलोहारा करेंगे। विशिष्ट अतिथि जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, पोषण देवांगन अध्यक्ष सरपंच संघ, पोषण बनपेला उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, धनेश्वरी साहू अध्यक्ष संभाग मनरेगा मेट संघ दुर्ग, जगतपाल सिन्हा संरक्षक, विक्रम साहू संरक्षक, कीर्तन देवांगन जी संचालक प्रदेश मेट संघ,खिलावन साहू जिला अध्यक्ष मनरेगा मेट संघ बालोद, तीरथ साहू जिला उपाध्यक्ष, प्रीतम साहू सचिव जिला सचिव, नीता साहू अध्यक्ष गुण्डरदेही, दुलेश्वरी सिन्हा अध्यक्ष डौंण्डी, तामेश्वर साहू अध्यक्ष गुरूर, जवाहर सिन्हा पुर्व अध्यक्ष ब्लाक मनरेगा मेट संघ डौंडीलोहारा,धनेश्वर रावटे उपसरपंच संजारी,अटल सिंह मेमन सचिव संजारी, सुलोचना दीवान रोजगार सहायक संजारी, श्याम लाल कमरिया ग्राम पटेल संजारी, एवं मनरेगा में कार्यरत प्रशिक्षित, अप्रशिक्षित महिला एवं पुरुष मेंट साथियों को सादर आमंत्रित हैं तथा मेंट पंजीयन के लिए उचित दस्तावेज साथ में लेकर आए एवं संघ में शामिल होकर अपनी सदस्यता लें एवं पहचान पत्र भी प्राप्त कर मेंट वाउचर से भुगतान लेने में सुविधा पाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

You cannot copy content of this page