DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने परेड के निरीक्षण के उपरांत आसमान में शांति के प्रतिक श्वेत कपोत एंव रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती अनिला भेड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा एंव श्री राकेश यादव, श्री पवन साहू एंव अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत के अलावा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। इस बीच विजय बघेल ने एक पेड़ के मां के नाम अभियान के अंतर्गत नीम के पौधे का रोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने शहीद परिवारों का सम्मान भी किया। समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत परेड सीनियर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल धनोरा को प्रथम स्थान, जिला पुलिस बल बालोद को द्वितीय स्थान एवं 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत एनसीसी ब्लेज एकेडमी बालोद को प्रथम स्थान, रेडक्रास आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को द्वितीय स्थान उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल को द्वितीय एवं अरिहंत एकेडमी बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में परेड कमाण्डर के रूप में रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा एवं उप निरीक्षक सुश्री इंदिरा वैष्णव ने टूआईसी के दायित्वों का निर्वहन कर समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

You cannot copy content of this page