DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनसंपर्क के कर्मचारी हुए सम्मानित, पीआरओ श्री चन्द्रेश ठाकुर सहित विभाग के कर्मचारियों ने दी बधाई एवं शुभकामना

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद के कर्मचारियों का उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल एवं अतिथियों के द्वारा जिला समन्वयक सोशल मीडिया श्री तनवीर अरमान एवं चौकीदार श्री कृष्णशरण साहू को उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सम्मानित किए जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही श्री राजेन्द्र कुंजाम, श्री घनश्याम चन्द्राकर, श्री हुलेश रजक एवं सुश्री रूबीना खान सहित जनसंपर्क विभाग के सभी कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित होने वाले अपने कर्मचारियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page