DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाई स्कूल तरौद में रघुनंदन ने तिरंगा फहराकर 78 वां स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

बालोद । जिले के शासकीय हाई स्कूल तरौद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आजादी के 78 वें वर्षगांठ पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रघुनंदन गंगबोईर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय प्रेम , एकता तथा अनुशासन का संदेश देते हुए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को याद किया। ध्वजारोहण पश्चात ग्राम के गलियों में प्रभात फेरी आयोजित कर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया गया तत्पश्चात ग्राम के रामायण मंडली मंच पर ग्राम के प्राथमिक माध्यमिक आंगनबाड़ी एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति हाई स्कूल तरौद एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र रामटेके विधायक प्रतिनिधि ने किया। इस अवसर पर ग्राम के सेवानिवृत सहायक परियोजना समन्वयक चतुर्भुज साहु ,एम एल यादव ,ग्राम पटेल मिलेंद्र निषाद ,आत्माराम देवांगन , मलखम राणा ,गुमान साहू ,विजय कुमार ठाकुर प्रधान पाठक माध्यमिक शाला देवांगनसरप्रधान पाठक प्राथमिक शाला ,श्रीमती आरती कोसरे ,कुमारी उत्तरा ठाकुर,श्रीमती कविता कश्यप ,सोनकर मैडम ,मानकर मैडम ,खान मैडम , शैलेंद्र नाथ योगी सहायक ग्रेड 2 ,शंभू साहू ,उत्तम कुमार रावटे , के . सुनहरे ,सुरेंद्र देवांगन ,सहित ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चमन साहू तरौदिहा कवि ने किया ।

You cannot copy content of this page