बालोद। श्री महावीर गौशाला बालोद में आजादी की 78वी वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।गौशाला के अध्यक्ष श्री समीर गुप्ता के द्वारा ध्वजा रोहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री गुप्ता जी के द्वारा देश में अमन शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। साथ ही गौशाला के गौसेवको का तिलक लगाकर सम्मान किया गया । मिष्ठान बांटा गया, अंत में कार्यक्रम का आभार गौशाला के सचिव विनय सोनी द्वारा किया गया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश जैन जी तरुण बड़तिया,विकास जैन, धीरज उपाध्याय, छोटेलाल चंद्राकर राजेश सोनी,प्रतिष्ठित व्यसायी श्री भरत गांधी जी ,अंकेश साहू, राजू ठाकुर और गौशाला संचालन के सहयोगी उपस्थित थे।

