DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षिका मोना रावत ने मरदेल में चलाया तिरंगा अभियान

डौंडी। शिक्षिका मोना रावत ने मरदेल में तिरंगा अभियान के तहत घर- घर जाकर लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने तो कहीं- कहीं दीवाल लेखन कार्य तथा ग्राम के मजदूरों को भी तिरंगा लहराने के लिए जागरूक किया। जिससे ग्रामवासियो के द्वारा एक अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लोग चाहते थे कि अपने घर में भी तिरंगा लहराये। देश के लिए अच्छा नजारा है। जिससे आम नागरिकों के मन में भी देश भक्ति की भावना जागृत हो सके। आज पूरा देश एक साथ मिलकर तिरंगा लहराने को तैयार है तो हमारी सोच है, की दुनिया में हमारा भारत देश सबसे आगे रहे। हमें देश भक्ति को जगाने और देश भक्ति को देश के साथ जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए हर घर तिरंगा लहराना है । यह अभियान जनपद सदस्य रमिता मरकाम के नेतत्व में व शास. पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल के समस्त स्टॉफ और बिहान समूह के महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page