DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डायरिया प्रभावित गांव का विधायक निषाद ने लिया जायजा

बालोद। गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवरसिंह निषाद ने गुंडरदेही ब्लाक के डायरिया प्रभावित ग्राम सिकोसा एवं पैरी का दौरा कर खंड चिकित्सा अधिकारी श्री एस.मारकण्डे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्टाफ से वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उक्त दोनों ग्रामों में स्थिति अभी नियंत्रण में है फिर भी पेयजल एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,जनपद सदस्य श्रीमती रमादेवी ठाकुर,सरपंच रूपम देशमुख, विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर, नरेंद्र सोनबोइर, सागर साहू,गोलू महाराज,जोशी कन्नौजे,रोशन पटेल,सुखित लहरे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page