DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधि के छात्र धनेश साहू ने किया छठवां रक्तदान


बालोद /शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद लॉ डिपार्टमेंट के एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र धनेश साहू ने अपना 6वां रक्तदान किया। धनेश साहू बताते हैं कि वे शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन के लिए इस उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से प्रेरित होकर जरुरत मंदों को रक्तदान करते आ रहे हैं। और लोगों को भी रक्तदान करने के लिए जागरुक करते आ रहे हैं। साथ ही समय समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन करवाते हैं । छात्र धनेश साहू ने बताया कि हमें आज के बहुत से युवा रक्तदान करने से या रक्तदान करने से अंजान है। ऐसे लोगों को जागरुक होकर रक्तदान के प्रति आगे आना चाहिए। इससे हमारे ही स्वास्थ्य को लाभ मिलता है हमारे शरीर में नया रक्त का संचार होता है और बहुत सी बीमारियां होने से बचा जा सकता है। इस रक्तदान पर लॉ डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ राघवेश पांडेय सर प्रोफेसर वैष्णव मैडम प्रोफेसर डॉ जे.के पटेल सर अतिथि व्याख्याता मंडल सर अतिथि व्याख्याता पिंटू गुप्ता सर व लॉ डिपार्टमेंट में अध्ययनरत छात्रों ने इसके लिए सराहना दिया।

You cannot copy content of this page