ग्राम घीना में गणेश प्रतिमा की आकर्षक मूर्तियां बनकर हो रही तैयार, मूर्तिकार प्रतिमा बनाने में जुटे



बालोद। ग्राम घीना में नमेश्वर विश्वकर्मा और उसके पुत्र शालू, आंसू विश्कर्मा एक भव्य मूर्ति कलाकार है। इस वर्ष गणेश की कई मूर्तियां तैयार कर चुके है। उसकी मूर्तिकला में एक विशेषता यह है कि मूर्ति जीवंत दिखाई देती है। अपने क्षेत्र में विगत कई वर्षों से आसपास के ग्रामीण गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, या अन्य मंदिरों में रखने वाले मूर्तियां बनाते है। क्षेत्रवासी प्रत्येक वर्ष कई मूर्तियां ले जाते है। गणेश उत्सव के दौरान घीना से ही मूर्ति खरीद कर ले जाते है। छोटे बड़े मंझोलों कद के भव्य मूर्तियां खरीदते हैं।जो प्रसिद्ध हैं, उक्त जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page