DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब स्कूलों में अचानक पहुंचे यमराज के वेशभूषा में ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह, बच्चों और युवाओं से कहा: नशा का अंत मौत है…

बालोद। अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटिया अ में स्कूली बच्चों और युवाओं को नशा नहीं करने की सलाह और नशें से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर बालोद जिले के दल्लीराजहरा निवासी ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह व शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने स्कूलों में अनोखे अंदाज में अचानक यमराज का वेशभूषा धारण कर युवा पीढ़ी को नशें से बचने की हिदायत दे रहें।
बच्चों को नशें से होने वाले हानियों और दुष्परिणाम के साथ नशे के कारण होने वाले दुर्धटना और अपराधों के बारे में बच्चों को जानकारी देकर कहा कि हम स्वयं नशा नहीं करेंगे और ना ही अपने परिवार वाले दोस्तों रिश्तेदारों को भी नशा नहीं करने के लिए कहेंगे।

आज देश के अधिकतर युवा पीढ़ी नशें की चपेट में आकर अपना शारिरिक मानसिक आर्थिक रूप से अपने आप को बर्बाद कर रहे हैं। जबकि नशा करने से इंसान को कोई भी फायदा या लाभ नहीं है। बल्कि नशा करने से इंसान विभिन्न प्रकार के बीमारियों से ग्रसित हो जाता है और अंत में मौत का शिकार हो जाता है। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटिया अ के प्रधानपाठक श्री डोमार सिंह चन्द्राकर, ,श्रीमती पुष्पा चौधरी(शिक्षिका), परमानंद साहू, (शिक्षक)सितेश चौधरी, सुनीता यादव, पुष्पा साहू, डिलेश्वरी, स्वयंसेवक प्रियांचल टंडन ,चेतन सिन्हा उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page