DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पार्षद टी ज्योति ने की प्रत्येक जनता को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील, घरों में लहराए तिरंगा, देश का बढ़ाए मान

बालोद । दल्ली राजहरा की पार्षद टी ज्योति ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में तिरंगा जरूर लगाना चाहिए ।अब तो शासन ने तिरंगा लगाने को लेकर नियम भी बदल दिया है। रात में भी तिरंगा लहरा सकते हैं। तिरंगा लहराकर अपने देश का मान बढ़ाए और आजादी के इस वर्षगांठ को यादगार बनाएं। पार्षद टी ज्योति ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, और आइए इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। आज सोशल मीडिया का भी जमाना है। उसमें भी तिरंगे का माहौल नजर आना चाहिए। अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगे का सम्मान करें। और लोगों से भी ऐसा करने की अपील करें। जिस तरह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने लोगों से “हर घर तिरंगा” डॉट कॉम पर अपनी सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया है। केंद्र सरकार हर साल नौ अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाती है।

ऐसे हुई है हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई थी। 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की थी, और तब से यह अभियान हर साल चलाया जा रहा है। पार्षद टी ज्योति ने कहा इस अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान के महत्व को समझाते हुए कहा था कि 22 जुलाई 1947 को तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था। इस पहल का उद्देश्य तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत और औपचारिक संबंध को गहरा करना है। तिरंगे से जुड़ाव, न केवल व्यक्तिगत भावना का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस मुहिम के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

You cannot copy content of this page