DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिवसेना बालोद ने बांग्लादेशी आंतकवाद का किया पुतला दहन

बालोद। शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में बालोद के जय स्तंभ चौक पर पर बंग्लादेशी आतंकियों के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कराते हुए हिन्दू विरोधी बंग्लादेशी आंतकवाद का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में बंग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों के समर्थन एवं वहाँ के हिन्दू विरोधी आतंकवाद के खिलाफ़ उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए बंग्लादेशी आंतकवाद का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है।

इस कड़ी में बालोद जिला शिवसेना पार्टी संगठन ने जिला मुख्यालय के हृदय स्थल जय स्तंभ में चौक में सोमवार शाम 5 बजे बंग्लादेशी आंतकवाद का पुतला दहन किया गया। जिसमें शिवसेना प्रदेश सचिव शंकर चैनानी, जिलाध्यक्ष विजय पारख, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह राजपूत, जिला पदाधिकारी डाक्टर संजीव कुमार, हर्ष शर्मा, ईसेलाल पटेल, बव्वा साहू, एवं बोलबम सेवा समिति पांडे पारा के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page