DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाबा दरबार में निकाली डाक कांवड़ यात्रा

दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में श्रावण मास के पावन पर्व पर सोमवार को भव्य डांक कांवड़ यात्रा निकाला गया। जो कि शिवनाथ नदी में स्नान करके भगवान शिव जी के पुजा पाठ दरबार के सभी भक्तों के द्वारा किया गया। ततपश्चात शिवनाथ नदी से जल लेकर दौड़ते हुए महमरा घाट शिवनाथ नदी से गंजपारा पटेल चौक जेल चौक से महाराजा चौक होते हुए बोरसी से महावीर उद्यान धनोरा पहुचकर भगवान भुतभावन भोलेनाथ मे जल चढ़ाकर पूजा पाठ किया गया। यह प्रथम डाक कांवर यात्रा थी। इसके बाद 12 अगस्त सोमवार को दुसरा डांक कांवड़ यात्रा किया गया। जिसमें डी जे के साथ शिव नाथ नदी से जल लेकर महावीर उद्यान आकर फिर रुद्र महाअभिषेक पुजा पाठ हवन धुपन का कार्यक्रम विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रों उचार के साथ किया गया। दोपहर में खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया एवं शाम से महिला मानस मंडली धनोरा वाले बहनो के द्वारा मानस गान शिव भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। डांक कांवड़ यात्रा मे मुख्य रूप से दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी राजू यादव विनोद साहू जी गुलाब साहू मनोज पटेल कुंज लाल साहू जीवराखन ठेकेदार डां धनेशवर साहू गज्जू रायपुरिया मनसुखा साहू बबलू साहू चीन्टू साहू भोलू साहू योगेश साहू आदि भक्तों का योगदान से यह डांक कांवड़ यात्रा सफल हुआ।

धनोरा में हुआ रुद्र महाअभिषेक

बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में सावन माह के पावन पर्व पर डाक कांवर यात्रा का कार्यक्रम हुआ। इस डाक कांवर यात्रा का अलग ही महत्व है। दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि जिस जगह से शुरुवात करते हैं उस स्थान पर नदी में स्नान करके भगवान शिव जी के पुजा पाठ कर के फिर नदी से जल लेकर दौड़ते हुए एक दुसरे जल लेकर दौड़ते हैं फिर जिस स्थान पर शिव जी में जल चढ़ाना है वहा तक दौड़ते हुए आते हैं कही भी नहीं रुकते हैं फिर पहुंचकर शिव जी को जल अर्पित करते हैं और सभी भक्तों की खुशहाली के लिए भगवान आषुतोष भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं। यह डाक कांवर यात्रा बाबा दरबार में पहले बार हुआ है सोमवार को दुसरे बार शिव जी को जल अर्पित किया गया। पंडित दीपक पाण्डेय देवादा वाले के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधी विधान के साथ रुद्र महाअभिषेक किया गया। दूसरे सोमवार के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं दरबार के श्री विनोद साहू जी गुलाब साहू राजू यादव नंद पंडा जी मनोज पटेल कुंज लाल साहू जी जीवराखन ठेकेदार ओमकार साहू कल्याण देवांगन योगेश साहू बाबू लाल साहू ठेकेदार हेमंत तेली दिनेश साहू सुनील कहार चीन्टू साहू भोलू साहू बबलू साहू मनसुखा साहू मुनना गंधर्व रोशन साहू डां धनेशवर साहू गज्जू रायपुरिया एम लाल देवांगन सुंदर स्प्रे कुंभकरण पटेल तोमन गजपाल मारियल साहू रुपलाल टेलर चेतन साहू चन्द्र कांत देवांगन वासुदेव स्प्रे उपसरपंच श्रीमती बबीता साहू ललीता यादव सुनीता साहू देवकी साहू लक्ष्मी साहू देवश्री साहू कौशिल्या सेन अंजू देवांगन हितेश पटेल नीरा साहू प्रभा साहू कु पुजा साहू कु सुरुचि छोटी कु वेदू कु नेहा साहू कु डिम्पल साहू श्रीमती टिकेशवरी साहू संगीता सप्रे आदि बड़ी संख्या में भक्त लोग पहुंचे । यह जानकारी दरबार प्रतिनिधी चंद्रकांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी।

You cannot copy content of this page