DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हर घर तिरंगा,हर मन तिरंगा: निकली भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

बालोद। बालोद शहर में भव्य तिरंगा यात्रा गाजे बाजे के साथ तिरंगा समिति बालोद द्वारा निकाली गई। इस भव्य विशाल तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी की बहने, मितानिन ,सफाई कर्मचारी, सभी स्कूलों के बच्चे ,शिक्षक गण, राज्य मिस्त्री संघ, प्रतिष्ठित व्यवसायी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्था, व जनप्रतिनिधि सभी ने इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इन सभी के इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने से तिरंगा रैली की भव्यता और बढ़ गई। इस तिरंगा यात्रा में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों के मन में देश प्रेम की भावना देखने को मिली।जगह-जगह चौक चौराहों में तिरंगा यात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए, वंदे मातरम् ,भारत माता की जय, कौन चले भई कौन चले भारत माता की लाल चले ,के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। देश भक्ति की ऐसी मिसाल बालोद शहर के लोगों में देखने को मिली।
इस यात्रा को सफल बनाने में तिरंगा यात्रा समिति के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की और कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

You cannot copy content of this page