DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हर घर तिरंगा का माहौल ऐसा: करीब एक किमी लंबी कतार के साथ निकली बालोद में रैली देखिए आकर्षक तस्वीरें,,,,और वीडियो

कलेक्टर, एसपी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर किया नगर भ्रमण

देखिए वीडियो

कलेक्टर ने नशामुक्ति अभियान में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु दिलाई शपथ

बालोद। भारत सरकार के ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा के आयोजन से बालोद शहर राष्ट्र ध्वज तिरंगे के रंग में रंगा था। इस अवसर पर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजनराम भगत सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, श्री पवन साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पे्रमलता साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, श्री राकेश यादव एवं श्रीमती लीला लाले शर्मा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विशाल संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं, विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर बालोद शहर का भ्रमण किया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का भव्य एवं विशाल कार्यक्रम ’सारे जहाँ से अच्छा हिन्दूस्तान हमारा’ जैसे सुमधुर गीत तथा ’भारत माता की जय’, ’वंदे मातरम्’ जैसे नारों से देश भक्ति वातावरण से साराबोर हो गया था। समारोह में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नशामुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति अभियान में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित कराने की शपथ दिलाई।उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में अतिथियों के द्वारा भारत माता की पूजा-अर्चना कर एवं राष्ट्र ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के पश्चात् विशाल तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा सरदार पटेल मैदान से प्रारंभ होकर घड़ी चैके होते हुए पुराना बस स्टैण्ड, सदर रोड, मधु चैक, जय स्तंभ चैक से होते हुए वापस सरदार पटेल मैदान में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या मंे नगर के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्वच्छता दीदियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम देश भक्ति के रंग में पूरी तरह से रंग गया था। इस विशाल तिरंगा यात्रा का शहरवासियों ने भी आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान भारत माता के लिए आकर्षक रथ भी सजाया गया। जिसमें भारत माता रूपी बालिका द्वारा तिरंगा ध्वज के साथ नगर भ्रमण किया गया। तिरंगा यात्रा में चल रहे लोगों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक जोशी, एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, डीएसपी नवनीत कौर, एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर, तहसीलदार श्री दीपिका देहारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page