DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्राथमिक शाला ग्राम साल्हे में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का हुआ लोकार्पण

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद देवरी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम साल्हे में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण विधिवत पूजा पाठ कर किया।
इस दौरान विधायक जी ने कहा कि स्कूल में नवीन भवन बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों को लाभ होगा। कांग्रेस सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाए गए प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा का नया इतिहास लिखा गया, जिससे प्रदेश के हर उस वर्ग का विकास हो रहा है जिनकी आय निम्न हैं। जो लोग कभी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने में असमर्थ थे, आज निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, केशव शर्मा महामंत्री, सागर साहू, पुरुषोत्तम सहारे सरपंच, शोभाराम यादव, मूर्ति राम साहू, अमृतलाल सहारे, मन्नू लाल देवांगन, राजकुमार सहारे, पलटू राम साहू, भूपेंद्र कुमार साहू, बलिराम रावटे, ब्रह्मगिरि गोस्वामी ,नेम कुमार सिन्हा, प्राचार्य एवं शिक्षक गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page