DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोडेला के 43 बच्चों ने सैनिकों के लिए तैयार की 100 राखियां

बालोद। शा पूर्व मा शाला गोडेला शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सैनिकों के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 राखियां तैयार की गई जिसमें बच्चों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की बहुत ही खुशी के साथ राखी निर्माण कार्य किया गया|बच्चों के अंदर देश प्रेम व सह संज्ञानात्मक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए राखी निर्माण कार्य कराया गया व प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को इनाम वितरण कर बच्चों की कला का सम्मान किया गया व प्रतिभागी बच्चों को भी पुरस्कृत प्रतिभा त्रिपाठी के द्वारा अपने स्वयं के व्यय से किया गया शिक्षिका के द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक व मानसिक विकास पर बल देने का प्रयास किया जाता है,
तान्या मटियारा , मल्लिका, खुश्बू, अंजली , लक्ष्य व तेजस्वी के द्वारा सैनिकों को पत्र के द्वारा संदेश भी भेजा गया कि आप हमारे देश की रक्षा करने के लिए सीमा पर तैनात हम सभी की तरफ से राखी के रूप में हम अपने विघालय की तरफ से आप सबकी लम्बी आयु की कामना करते हैं आप सभी वीर सैनिक भाई हमेशा स्वस्थ व खुशहाल रहें राखियों को शा पूर्व मा शाला गोडेला के पूर्व छात्र छत्रपाल बेलचंदन जो वर्तमान में एयर फोर्स बागडोगरा में पदस्थ हैं वहां के सैनिकों व द कमांडिंग आफिसर पंजाब में शिक्षिका व बच्चों द्वारा राखियां भेजी गई इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति सदस्य मंजू टंडन व अध्यक्ष साधना गायकवाड़ उपस्थित रहीं जिन्होंने बच्चों के द्वारा बनाए गए राखियों का अवलोकन किया और उन बच्चों को प्रोत्साहन दिया ।शिक्षिका की इस पहल को संस्था प्रमुख रमेश कुमार हिरवानी व विकासखंडशिक्षाधिकारी नवीन यादव व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी खेमराज साहू व श्रद्धा ठाकुर के द्वारा सराहना की गई।

You cannot copy content of this page