DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जरा इधर भी देख लो साहब….बारिश में बह गया है इस गांव में पुल: मरम्मत तो दूर मुरूम तक नहीं डलवा पाया कोई, आवागमन हो रहा है बाधित

बालोद। गुरुर विकासखंड के ग्राम अर्जुनी से अमोरा मार्ग में विगत दिनो हुई बारिश से तेज बहाव के चलते पुल बहा गया है। जिसके चलते गामीणो को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। यह मार्ग अर्जुनी से अमोरा महज ढाई किलोमीटर की दूरी है। जहां से ग्राम अर्जुनी के बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल , कॉलेज जाते हैं। तो वही ग्रामीण अन्य दैनिक कार्यों के लिए अमोरा से होते हुए जिला मुख्यालय बालोद भी पहुंचते हैं। किंतु मार्ग में बने पुल बह जाने से बच्चों के साथ ही ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करना पड़ रहा है। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के तहत बनाया गया है। जिसमें पुल का निर्माण किया गया है। किंतु तेज बहाव के चलते यह पुल बह जाने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम विकास समिति अध्यक्ष परदेशी रावटे, महेंद्र साहू, नोबल साहू, ग्रामीण चोवाराम, सुनील टीकम, दीपेश भूषन साहू ने बताया कि यह पहले वर्ष की ही बात नहीं है इसके पहले भी जब तेज बारिश होती है तो यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे हम ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त समस्या को सरपंच को जानकारी दे दी गई है। सरपंच यशवंतपुरी गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों की आवागमन के लिए मुरूम डालने के लिए कहा गया है। किंतु बारिश होने के चलते मुरूम मिलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि उक्त समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को जानकारी दे दी गई है।

You cannot copy content of this page