DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडगांव में हुआ आईसीटी ट्रेनिंग

डौंडी लोहारा । ब्लॉक के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल बडगांव में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित आईसीटी प्रोजेक्ट डीजी दुनिया का एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ। इस ट्रेनिंग में ब्लॉक के 25 आईसीटी स्कूलों के शिक्षक साथियों का बैच बनाकर ट्रेनिंग दे रहे हैं। मास्टर ट्रेनर श्री रजिंदर भुआर्य, प्यारे लाल सिन्हा और गिरीश साहू द्वारा एक सर्वर कंप्यूटर को अन्य थिन क्लाइंट से कैसा जोड़ा जाये इस विषय पर बहुत ही अच्छे तरीके से समझाया गया। कंप्यूटर, प्रोजेक्टर को कैसे चालू बंद किया जाय इस विषय पर भी जानकारी दी गयी। संस्था प्रमुख श्री जे.के.उईके जी ने भी इस प्रोजेक्ट की विशेषता को बताते हुये सभी शिक्षक साथियों से स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने पर जोर दिया गया जिससे बच्चे बहुत जल्दी स्मार्ट बन सकें।

You cannot copy content of this page