शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में बाल संसद एवं यूथ इको क्लब सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह



छात्र छात्रों में प्रबंधन व नेतृत्व क्षमता के विकास में बाल संसद यूथ इको क्लब महत्वपूर्ण भूमिका है: दयालूराम पिकेश्वर

बाल संसद यूथ और इको क्लब सदस्यों को जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई

डौण्डीलोहारा। विकासखंड आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बाल संसद यूथ एवं इको क्लब सदस्य मंत्री परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ । आयोजन में राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बाल संसद यूथ एवं इको क्लब के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताए कि छात्रों में प्रबंधन व नेतृत्व क्षमता के विकास में बाल संसद की महत्वपूर्ण योगदान होता है। साथ ही शिक्षकों के अभाव में विद्यालय में शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों का संचालन संभव है।

बाल संसद यूथ और इको क्लब के गठन से विद्यालय की अनेक समस्याओ का समाधान किए जा सकते है। बाल संसद यूथ एवं इको क्लब अंतर्गत विभिन्न मंत्री परिषद प्रधानमंत्री कुमारी लीना अध्यक्ष छबीला गृहमंत्री हसिना शिक्षामंत्री मघेन्द्र कुमार स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री ईशा मध्यान्ह भोजन मंत्री भानेश्वरी पुस्तकालय मंत्री वेदप्रकाश खेल कूद मंत्री योगेन्द्र कुमार कृषि एवं बागवानी मंत्री देवकुमार सांस्कृतिक मंत्री गीतांजली कक्षा नायक छठवीं देवेन्द्र कुमार उपकक्षा नायक रशमी कक्षा नायक सातवीं मंयक उपकक्षा नायक संध्या कक्षा नायक आठवीं भूमिका उपकक्षा नायक लोकेन्द्र कुमार इस तरह समिति गठित विद्यालय व्यवस्था छात्र समस्याओ के आधार पर निर्धारित करेगी। छात्र छात्राओं की रुचि एवं व्यक्तिगत कौशल के विकास एवं संवर्धन हेतु प्रयास किए जा सकते है ।इस अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने उनके जिम्मेदारी के लिए चयनित हुए सभी को बैच नेम प्लेट लगाकर स्वागत कर छात्र छात्रों शपथ ग्रहण समारोह आयोजन कर शपथ दिलाई गई। हम बाल संसद यूथ और इको क्लब सदस्य के रूप हम सभी यह शपथ लेते है कि बिना किसी भेदभाव के हम अपना कार्य पुरी ईमानदारी व सच्चाई के साथ करेंगे। हम अपने विद्यालय व समुदाय को शिक्षित सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगें।इस अवसर पर परसराम साहु दीनदयाल अटल भूमिका मोवाड़े उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page