अब बालोद कॉलेज में सेमेस्टर पद्धति से होगी पढ़ाई, दीक्षारंभ कार्यक्रम में दी गई नई शिक्षा नीति की पूरी जानकारी



बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत जैन (अध्यक्ष) पूर्व सदस्य बाल संरक्षण आयोग, नई दिल्ली थे। विशिष्ट अतिथि में राकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका बालोद, अमित चोपड़ा महामंत्री भा.ज.पा. बालोद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.जे.के. खलको ने की। कार्यकम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की राज्यगीत अरपा पैरी के धार का सभी लोगों के द्वारा ससम्मान गायन किया गया।

कार्यक्रम में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का अभिनंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस वर्ष से महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने की जानकारी देकर बहुत ही विस्तार से एन.ई.पी. के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने सभी छात्र-छात्राओं को इस वर्ष से सेमेस्टर पद्धति से पढ़ाई होने की जानकारी दिया। जिनका डी.एस.सी. विषय के साथ अन्य संकाय जी.ई. और व्ही.ए.सी. विषय चयन करने के बारे में बतायें। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन गतिविधियों के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेडकास इकाई से जुड़ने की बात कही जिससे पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास होना बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री यशवंत जैन ने अपने उदबोधन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के रहते किये गये कार्यों से अवगत कराते हुवे छात्र-छात्राओं में खूब पढ़कर, कड़ी मेहनत कर, अपने बड़े सपने साकार करने को कहा। इस अवसर पर विशेष अतिथि राकेश यादव ने इस महाविद्यालय में केन्द्र सरकार के मंशा के अनुरूप नालंदा पुस्तकालय परिसर की स्थापना के लिये प्रस्ताव स्वीकृति की बात कही। जो भविष्य में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए उत्कृष्ठ ज्ञान वर्धन का केन्द्र तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके लिये मददगार साबित होगा। तथा सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सकारात्मक पक्षो के बारे में बाते रखी। विशेष अतिथि अमित चोपड़ा ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए अगामी महाविद्यालयीन शिक्षा के लिये शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जे.के. खलको ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के इस वर्ष से लागू होने की बात कही। महाविद्यालय के उपलब्धियों के बारे में बताकर वर्तमान
समय की चुनौतियों के बारे में प्रकाश डाले। एन.ई.पी. के संयोजक डॉ.एच.एल. मानकर ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में छात्र-छात्राओं को बहुत ही विस्तार से जानकारी देकर इस वर्ष से सभी संकाय के स्नातक कक्षा को सेमेस्टर पद्धति से पढ़ाई होने के बारे में बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राघवेश पाण्डेय ने किया। अंत में सभी का आभार प्रदर्शन प्रो. सी.डी. मानिकपुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. डी.आर.बैद्य, डॉ. दीपाली
गायत्री साहू, सोभा वैष्णव सहित अतिथि व्याख्याता एवं स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page