DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा नेता विशाल मोटवानी मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से,लौह नगरी राजहरा के रुके हुए विकास कार्य की सौगात देने की गई चर्चा

बालोद । जिला भाजपा नेता विशाल मोटवानी ने छत्तीसगढ़ के
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा के पुरानी लंबित मांगों को लेकर चर्चा करते हुए मुख्मंत्री से राजहरा को गोद लेकर वहां के विकास कार्य की सौगात देने की अपील की तथा जिन मांगो को लेकर काफी सालों से राजहरा की जनता आस लगाए बैठी है उन मांगो को पूर्ण करने के सौगात देने का आग्रह किया । भाजपा नेता विशाल मोटवानी ने कहा लोहा नगरी दल्ली राजहरा में एक दशक से जनता ,कांग्रेस की कमजोर सरकार व कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार के शासन में राजहरा के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया है जो की निंदनीय है । जनता के मांगो को कभी पूरा नहीं किया गया जिससे राजहरा का विकास कार्य पूरी तरह इन पांच वर्षो से बाधित है। अब भाजपा की साय साय की सरकार , विकासशील योजनाओं की सरकार है जो कि राजहरा का चौमुखी विकास करेगी और आमजनता की हर लंबित मांग पूरी होगी ।

You cannot copy content of this page