DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीद कौशल यादव महाविद्यालय में हुआ ” दीक्षारंभ ” समारोह, शामिल हुए विधायक

बालोद/ गुण्डरदेही । गुण्डरदेही के शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय द्वारा आयोजित ” दीक्षारंभ ” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर मां सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर समारोह का शुभारंभ किए। विधायक जी ने कहा स्कूल लाइफ से निकलकर कॉलेज के माहौल में प्रवेश करना छात्रों के लिए कठिन होता है। इसलिए ‘दीक्षा आरंभ’ लॉन्च किया गया है। इसमें ऐसे प्रोग्राम शामिल किए गए हैं जो कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों के लिए मददगार साबित होंगे।

विधायक जी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्य, नियमितता तथा व्यवहार के बारे में विचार करते हुए स्वयं को व्यवस्थित करना चाहिए। विद्यार्थियों के जीवन में लक्ष्य एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं का समावेश होना जरूरी है। विधायक ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में श्री राजेंद्र राय पूर्व विधायक, श्रीमती राणू हेमंत सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, डी.एस. चावले प्रभारी प्राचार्य, संजय साहू , प्रमोद जैन , सलीम खान , तरुण पारकर , सागर साहू , रिजवान तिगाला सहित प्रोफेसर विद्यार्थियों उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page