DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहारा में एसडीएम को दिया गया युवा नेता गोपी साहू के नेतृत्व में पट्टा को लेकर ज्ञापन

डौंडीलोहारा। अनुविभागीय अधिकारी को पट्टा की मांग को लेकर युवा नेता गोपी साहू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा पार्षद दशोदा भुआर्य और नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने उनका समर्थन दिया। पूर्व में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक और कलेक्टर चंद्रवाल को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोंगरी डौंडीलोहारा के शासकीय भूमि पर 2015 से पूर्व काबिज सभी पीड़ित हितग्राहियों की मालिकाना हक पट्टा देने प्रदान करने लंबित मांगों को लेकर सोमवार को अंतिम चरण में एसडीएम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवनाथ बघेल को ज्ञापन सौंपते हुए पट्टा की मांग की गई। इस दौरान नगर वासी राय सिंह देवांगन अनीता सोनी प्रशांत यादव कुनेति सेन झमित मंडावी संतोष कुमार यादव पेमिन संजय श्रीवास तामेश्वरी यादव विमला साहू अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page