DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘‘शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही में आयोजित हुई दीक्षारंभ कार्यक्रम’’

बालोद। शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्याल, गुण्डरदेही, जिला – बालोद (छ.ग.) में 05 अगस्त को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री कुुंवर सिंह निषाद, विधानसभा क्षेत्र – गुण्डरदेही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेन्द्र राय (पूर्व विधायक) विधानसभा क्षेत्र – गुण्डरदेही, रानू हेमंत सोनकर (अध्यक्ष नगर पंचायत, गुण्डरदेही), श्री प्रमोद जैन एवं श्री संजय साहू (पूर्व अध्यक्ष जनभागीदारी प्रबंधन समिति) एवं श्री सलीम खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से हुआ। तत्पश्चात् राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विभिन्न संकायों से NEP दूत के रूप में चुने गए विद्यार्थियों का मुख्य अतिथियों द्वारा गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.के.डी.चावले जी ने मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छात्र उद्बोधन की कड़ी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की विद्यार्थी नाजिया कुरैसी, लीना एवं प्रियांशु ने NEP के संबंध में अपना विचार प्रस्तुत किया। श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने NEP के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नारी शिक्षा पर बल दिया। इन्होनें विद्यार्थियों को निर्भिक होकर अपने विषयों का चुनाव करने एवं सफल होकर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राय जी ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा कर विद्यार्थियों को आई.ए.एस./आई.पी.एस. बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को छत्तीसगढ़ में लागू किए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया एवं इसे छात्र-छात्राओं के लिए क्रांतिकारी पहल बताया। इसके पश्चात श्री संजय साहू, जनभागीदारी प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष ने विगत कार्यो में महाविद्यालय में हुए विकास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आगे भी सभी को एक साथ मिलकर महाविद्यालय के विकास के लिए पहल करने का सुझाव दिया। यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को NEP 2020 के प्रमुख प्रावधानो से परिचित कराया गया साथ ही महाविद्यालय में विभिन्न कोर्स एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों NSS, रेडक्रॉस, रेड रिबन क्लब, सांस्कृतिक क्लब, खेल-कूद, पुस्तकालय आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पधारे छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं पालको का भी स्वागत तथा उन्मुखीकरण किया गया। NEP के प्रभारी श्री आर.पी.निषाद (सहायक, प्राध्यापक) के द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया। डॉ. अभिषेक पटेल, डॉ. आशीष कुमार भुई, सुश्री शिखा श्रीवास्तव, श्री भूपेन्द्र कुमार, श्रीमती ऋतु सोरी एवं समस्त अतिथि प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को NEP संबंधी VAC एवं GE की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री डी.एस.सहारे जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page