DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अछोली का आंगनबाड़ी बदहाल, छत से टपक रहा पानी खतरा जान पालक नही भेज रहे बच्चों को

बालोद। लोहारा ब्लॉक के ग्राम अछोली के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2, जो पक्की है, लेकिन इन बरसात के दिनों में आंगनवाड़ी भवन की छत से पानी टपक रहा है। जिससे बच्चों के बैठने, खाने, पढ़ने, खेलने में दिक्कत हो रही है। आंगनबाड़ी में पानी भर जाने के कारण पालक अपने बच्चो को आंगनवाड़ी नही भेज रहे है। भवन बहुत ही ज्यादा जर्जर हो गया है और इस भवन के आस पास बहुत से पीपल के पेड़ है, जो बहुत पुरानी हो गई है, जो कभी भी गिर सकती है, जिसके चलते कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। शासन प्रशासन और पंचायत सोई हुई है, अब तक कोई भी इन भवन की मरम्मत और बच्चो की व्यवस्था के लिए आगे नही आए है। ऐसे में शासन की योजना बंटाधार होते दिखाई दे रही है। साथ ही यहां नल जल की भी व्यवस्था नहीं है। पास में एक और आंगनबाड़ी है, वहां भी नल पानी की व्यवस्था नहीं है। जागरुक ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की।

You cannot copy content of this page