DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन लाभार्थियों के घर किया गया वृक्षारोपण

बालोद। हरेली त्योहार के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत पथराटोला में किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, विशेष अतिथि जनपद सदस्य श्री संजय बैस, श्रीमती ललिता पोर्ते एवं जनपद पंचायत डौंडी सीईओ श्री डी डी मंडले एवं सरपंच , सचिव के द्वारा आवास योजना एवं महतारी वंदन लाभार्थियों को वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री देवलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत पथराटोला के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे जनपद डोंडी अंतर्गत सभी आवास हितग्राहियों के आवासों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है एवं जितने भी आवास योजना के लिए हितग्राही शेष है उनको जल्द ही योजना से लाभान्वित करने का कार्य शुरू किया जावेगा जिससे सभी नागरिकों को पक्के मकान का सपना पूरा होगा।

You cannot copy content of this page