DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विज्ञान नाटिका में “एकल प्रयोग प्लास्टिक निषेध” पर कुआगोंदी के बच्चों ने किया दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व

बालोद। 51वी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2023-24 का आयोजन 31जुलाई से 3अगस्त तक जगतु माहरा शास. बहुउद्देशीय उच्च. माध्य. विद्यालय जगदलपुर ज़िला बस्तर में हुआ।
छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से 51 वी राष्ट्रीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला , राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार , राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका व राष्ट्रीय विज्ञान प्रोजेक्ट के आयोजन में राज्य के सभी ज़ोन से चयनित विद्यार्थी एवं उनके गाइड टीचर मॉडल प्रदर्शन ,विज्ञान सेमिनार , प्रश्न मंच एवं विज्ञान नाटिका में सम्मिलित हुए ।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआगोंदी से मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती शिल्पी राय एवं सुश्री अंजू चंद्राकर के निर्देशन में विज्ञान नाटिका में “एकल प्रयोग प्लास्टिक निषेध” पर कु. डॉली चंद्राकर ,वृषभ कुमार ,आशीष कुमार , कु.प्रियंका ,कु.भूमिका, कु. डाली चूरेंद्र , मनीष कुमार एवं कु. युक्ति ने दुर्ग ज़ोन का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रर्दशन किया। शाला एवं संकुल के प्राचार्य,समस्त व्याख्याताओ ,शिक्षकों , संकुल समन्वयक एवं ग्राम वासियों ने चयनित विद्यार्थियों एवं प्रभारी शिक्षिका को बधाई दी ।

You cannot copy content of this page