DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लिपिक वर्गीय पद पर गलत तरीके से चयन सूची जारी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

बालोद। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार मरकाम ने बालोद जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर यह मांग कि है जिला कार्यालय बालोद में जिस पद्धति से चयन सूची जारी किया गया है वह पूर्णतः त्रुटिपूर्ण है। जिलाधीश व्दारा लिपिक वर्गीय पद के लिए कोई चयन परीक्षा आयोजित ही नहीं किया गया है। भृत्यो की भर्ती जिस तरह 8 वीं/12वीं के प्राप्तांक के आधार पर की जाती है,उसी तरह लिपिक पदों पर भी प्राप्तांको के आधार पर चयन किया गया है। जो त्रृटि पूर्ण है। वस्तुत व्यापम की परीक्षा में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। यह सर्वविदित है कि कोरोना काल के दौरान लिए गए परीक्षा में अयोग्य से अयोग्य छात्र भी 80 से 90% तक अंक अर्जित किए हैं। जो जितना पुस्तक देखकर प्रश्नों का हल किए हैं उतना अधिक प्राप्तांक रहा है एंव जो वास्तव में होनहार और परिश्रमी छात्र थे वे उनकी तुलना में कम अंक पाए हैं। इसलिए जिला कार्यालय बालोद का भर्ती प्रक्रिया दोषपूर्ण है एवं न्यायोचित नहीं है। उक्त चयन सूची को निरस्त कर विधिवत व्यापाम की भांति परीक्षा आयोजित कराकर चयन सूची जारी कराने का निर्देश जारी करें। ज्ञापन देने तोमेश साहू,विशु देवांगन, गुलशन देवांगन, धनंजय साहू, हेमप्रकाश साहू, विक्की गोस्वामी, भावेश सिन्हा,डेकेश्वर साहू पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page