DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बारिश से तबाह हुई तितूरगहन में किसानों की फसल, गलत सड़क निर्माण का झेल रहे दंश

गुरूर। ब्लॉक के ग्राम तितूरगहन के किसानों की करीब 70 एकड़ फसल इस बारिश से बर्बाद हो गई है। जिसके पीछे प्रमुख कारण पानी निकासी का नहीं हो पाना है। और इसकी वजह गलत तरीके से सड़क निर्माण को बताया गया है। किसान जागेश्वर किरण ने बताया कि गुरुर से सनोद मुख्य मार्ग का निर्माण जब हुआ इस दौरान नाली सही तरीके से नहीं बनाया गया। एक साइड नाली पूरी पट गई है तो निश्चित जगह पर पोंगा यानी छोटी पुलिया नहीं डाला गया। जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इससे हम वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। जब लगातार बारिश होती है तो खेतों में पूरा पानी भर जाता है और रोपा बोनी सब खराब हो जाता है। दो बार बुआई कर चुके हैं ।अब लगातार बारिश से फिर सब खराब हो जाएगा। ऐसे में इस साल फसल नहीं ले पाने की चिंता किसानों को सता रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि वह इस समस्या को लेकर कई बार विधायक से भी गुहार लगा चुके हैं ।लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।निर्माण एजेंसी जिन्होंने सड़क बनाई है उनकी यह बड़ी लापरवाही है। पर किसानों की समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। पीड़ित किसान वेदराम, श्रवण यादव, झुमुक लाल, महेंद्र साहू, फूल सिंह साहू, भुनेश्वर साहू, पूनम साहू, पुनीत साहू ने कहा की लापरवाही पूर्वक सड़क बनाया गया है ठेकेदार की पूरी गलती है। उस पर कार्यवाही होनी चाहिए और व्यवस्था सुधारते हुए निर्धारित जगह पर पुलिया डालकर पानी निकासी की व्यवस्था बनानी चाहिए। विधायक से भी हम फिर से गुहार लगाते हुए इस समस्या के निराकरण के लिए आगे आने की मांग करते हैं। इस बारिश में फिर से फसल उगने से पहले ही तबाह होने की आशंका है।

You cannot copy content of this page