DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वार्ड 12 के पार्षद राजू पटेल ने शिविर में पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण का दिलाया भरोसा

बालोद। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत जन समस्या निवारण पखवाड़ा में जन समस्या निवारण शिविर 27 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक संचालित हो रहा है। जिसमें विकास मुलक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को
लेकर वार्ड नंबर 12 व 13 वार्ड वासियों के समस्याओं का निदान करने आमापारा के रंग मंच पर शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में भारी संख्या में दोनों वार्ड के वार्ड वासियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर भीड़ लग रही, और इस निवारण पखवाड़ा में आए लोगों में उत्साह दिखा। समस्याओं के निदान के लिए वहां सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिसमें प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 12 के पार्षद राजू पटेल, जिला मंत्री अंबिका यादव, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया, शहर मंत्री सुनीता मनहर, पूर्व पार्षद बिल्ला मनहर, डोर्मेंद्र साहू ,बूथ अध्यक्ष प्रतिमा यादव, कार्यकर्ता रेखा यादव, पुष्पा सोनी, श्यामवती यादव, सुदामा साहू, सुखिया गोंड, कौशल्या मेश्राम, के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं के निदान हेतु मौजूद रहे। पार्षद राजू पटेल ने वार्ड वासियों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित आवेदन भी शिविर में लेकर संबंधित विभाग में जमा कराए गए। निवारण पखवाड़ा में शहरी गरीबों के लिए संचालित योजनाएं- राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रोजगार मूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सड़क, नाली, बिजली, पानी, साफ- सफाई, राशन कार्ड के लिए यह पखवाड़ा लगाया गया। लोगों द्वारा लाई गईं समस्याओं का निवारण जो तत्काल हो सकता है, उसे तुरंत किया गया, और बहुत से लोगों ने आवेदन दिया,जिसे विभागीय अधिकारी, कर्मचारीयों ने जमा किया और आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का निवारण भी जल्द पूरा किया जाएगा।
इस निवारण पखवाड़ा में नगर पालिका विभाग से सीएमओ सौरभ शर्मा, मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, मोहम्मद अब्दुल लतीफ, पूर्णानंद, रोहित साहू, जिया खान, संजय कल्याणी, मनोज जैन, सुशांत, जसवंत साहू, हेमप्रदा मानिकपुरी, भूमिका साहू, हेमलता जैन, विद्युत विभाग से कनिष्ठ अभियंता नीतू नागवंशी, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर राणु यदू, पायल ठाकुर ,चंदन गिरी, महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक पूजा रावटे,तरुणा मेश्राम, कुमारी साहू, रोजगार विभाग से बिंदु ध्रुव मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page