DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्कूलों में हुआ आकाशीय बिजली से सुरक्षा जन जागरूकता अभियान

बालोद। डौंडी लोहारा विकासखंड के समस्त शालाओं मे सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत आकाशीय बिजली से सुरक्षा बचाव के उपायों पर शाला स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर शाला में रंगोली ,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ पेंटिंग प्रदर्शनी लगाए। जो बहुत ही सुंदर और रोचक रहा। साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली वज्रपात होने से सुरक्षा के विभिन्न आयामी की जानकारी भी प्रदान किया गया ।आज का शनिवार पूर्णतः सुरक्षित शनिवार के रूप में मनाया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा ने बताया कि अपने विकासखंड में आकाशीय बिजली से बचने के लिए लगभग 90 प्रतिशत शालाओं में तड़ित चालक लगाया जा चुका है। आयोजन के दौरान बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता के जरिए भी आकाशीय बिजली और विभिन्न आपदा से बचाव को संदेश के माध्यम से चित्रित किया तो वही बच्चों को बचाव का तरीका भी बताया गया। इस दौरान कुछ स्कूलों में बच्चों ने डेमो भी दिया कि कैसे हम अगर किसी को करंट का झटका लगे तो किस तरह से बचाव कर सकते हैं

You cannot copy content of this page