सपने को करेगी साकार, चिंता न करे जनता क्योंकि अब है मोदी जी और विष्णु जी की डबल इंजन सरकार….
बालोद। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के तहत जन समस्या निवारण पखवाड़ा पर भाजपा नेता शिविर स्थल का जायजा लेने पहुंचे। जहां वार्ड 10-11 वासीयो की समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा की गई। उपस्थित भाजपा जिला मंत्री अम्बिका यादव ,शहर मंत्री भाजपा समीर खान, पूर्व पार्षद सुनीता मनहर ने नगर पालिका परिषद द्वारा वार्डों में लगायें जा रहे जन समस्या निवारण शिविर में वार्डो से आये समस्याओं के सन्दर्भ में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिशा निर्देश दिए।लोगों को बताया गया कि सभी समस्याओं का निराकरण करने की पहल होगी। अब डबल इंजन की सरकार है। समस्याएं दूर करने के साथ सपने भी साकार होंगे । पेयजल एवम् स्वच्छता पर ध्यान देने पालिका अधिकारी को निर्देश दिए।महतारी वन्दन योजना में जिन हितग्राहियों के राशि नही आ पा रहा है, उन पर महिला बाल विकास अधिकारी को ध्यान देने कहा गया। नगर पालिका के समस्त वार्डों से आये विकास कार्य हेतु आवेदन पर प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजने, साथ ही सरदार पटेल मैदान में नवीन बड़ा मंच निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर तत्काल शासन को भेजने का निर्देश दिया गया।

जिले के नगरीय निकायों में किया जा रहा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, 3 अगस्त को अब यहां लगेगा शिविर
राज्य शासन के निर्देशानुसार निगम प्रशासन द्वारा आम जनता के मांग एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु जिला मुख्यालय बालोद सहित नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाली जन समस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार 03 अगस्त को जिला मुख्यालय बालोद के वार्ड क्रमांक 12 लाल बहादुरशास्त्री वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 13 डाॅ. अम्बेडकर वार्ड हेतु आमापारा रंगमंच, नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 हेतु वार्ड क्रमांक 17 शीतला मंदिर के पास मंच में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता के समस्याओं से अवगत होने एवं शासन के विभिन्न कार्यक्रमों का आंकलन किया जाएगा। शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धापेंशन, सामाजिक सुरक्षा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामातंरण, स्वरोजगार के प्रकरण, तथा नल लिकेज, नलों में पानी का ना आना, नालियांे, गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी का बहना, कचरे की सफाई, टूटी-फूटी नालियों का मरम्मत, स्ट्रीट लाईट जैसे समस्याओं का निराकरण मौके पर किया जाएगा। शिविर में करदाताओं से करों की भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।
