DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाई स्कूल तरौद में जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू ने किया साइकिल वितरण

बालोद। शुक्रवार को शिक्षा प्रोत्साहन अंतर्गत राज्य शासन की महति योजना निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना में शास. हाई स्कूल तरौद में कक्षा 9 वी के 13 छात्राओं को सायकल प्रदान किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति कृतिका सतानंद साहू सदस्य जिला पंचायत. बालोद हीरापुर ने अपने आशीर्वचन में कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु राज्य शासन के द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत प्रदान किया जा रहा साइकिल की उचित उपयोगिता सुनिश्चित करते हुए सुविधा प्राप्त कर राज्य शासन द्वारा दी गई इस पथ से शिखर तक अपनी उड़ान को अग्रेषित करें , अध्यक्षता श्रीमति रमशिला हरिराम साटिया (जन.सद्स्य बालोद) ने विद्यालय की बालिकाओं केशिक्षा में हर संभव मदद करने का आश्वासन अपने संबोधन में प्रदान किया श्री शिवराम ठाकुर (सरपंच ग्राम पंचायत तरौद) ने बालिकाओं को स्नेह वचन प्रदान करते हुए कहा कि शासन की इस सुविधाओं को अपना कर निरंतर प्रगति की शिखर की ओर बढ़ते जाएं और ऐसी उपलब्धि हासिल करें कि आज साइकिल प्राप्त हुआ है कल आपकी उपलब्धि के लिए स्कूटी उपहार में मिले और आगे इतना बढ़े कि आप अपने परिवार को कार की सवारी का आनंद प्रदान कर सकें ऐसे बालिकाओं को उच्चतम शिखर की ओर अग्रसर होने का स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया श्री उदेराम रावटे जी (उपसरपंच), श्री धर्मेन्द्र रामटेके जी (अध्यक्ष ग्रा.वि.समिति) ने मुख्य अतिथि महोदय से विद्यालय में सभी विषय के व्याख्याता की नियुक्ति शीघ्र कराने हेतु पहल करने की अपील किया ताकि ग्रामीणों के अथक प्रयास से गांव में खुलवाया गया यह शासकीय हाई स्कूल अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। श्री झगगर कौशिक (सचिव ग्रा.वि.समिति) मिलाप दास मानिकपुरी (पंच), (पंच), श्रीमति महेश्वरी ठाकुर ने कहा कि नए स्थापित विद्यालय में प्रारंभिक स्थापना के समय होने वाले भौतिक सुख सुविधाओं के अभाव को पूर्ति करने हेतु केनरा बैंक बालोद से अपील किए जाने पर बैंक के द्वारा विद्यालय को चार नग एलईडी लाइट एक ग्रीन बोर्ड चांक मारकर सहित प्रदान किया गया है तथा बैंक के द्वारा विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया गया है। विद्यालय में उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों के शिक्षा प्रोत्साहन हेतु चलाए जा रहे नवाजतन गतिविधि अंतर्गत सेल्फी विद क्लास वीर का प्रतिदिन संचालन का भूरी भूरी प्रशंसा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक टोमन मारकंडे ,हरिराम साटिया, महेन्द्र दास मानिकपुरी, रामेश्वर निषाद, मोहित निषाद, नेतराम निषाद,गुमान साहू, नंद किशोर रावटे, जीएस ठाकुर प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला तरौद एवम स्टाप के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता रघुनंदन गंगबोईर ने व आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य ने किया।

You cannot copy content of this page