DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मतदान के प्रति जागरूकता: शाला नायक के पद पर यशस्वी शर्मा हुए विजयी, किल्लेकोड़ा स्कूल में हुआ छात्र संघ का चुनाव

डौंडी लोहारा। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा
में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अजय मुखर्जी (प्राचार्य) के संरक्षण और डॉ .बी .एल. साहसी (व्याख्याता )के निर्देशन में छात्र संघ का चुनाव संपन्न हुआ । घनश्याम पटेल व्याख्याता पीठासीन अधिकारी,सी.जी. पटेल व्याख्याता अधिकारी क्रमांक 01, जे.पी. बांधव व्याख्याता अधिकारी क्रमांक 2 ,हेमेंद्र कुमार साहू व्याख्याता अधिकारी क्रमांक 3, तथा श्रीमती त्रिजला ठाकुर अधिकारी क्रमांक04, बनाए गए थे। चुनाव छात्र संघ अध्यक्ष तथा कक्षा नवमी के कक्षा प्रतिनिधि तथा उप प्रतिनिधि इसी प्रकार कक्षा दसवीं के प्रतिनिधि व उप प्रतिनिधि के लिए चुनाव हुआ। बाकी सभी पद निर्विरोध संपन्न हुआ ।शाला नायक के पद पर यशस्वी शर्मा 11वीं अपने प्रतिद्वंदी को 16 मतों से पराजित किया, इसी प्रकार कक्षा नायक दसवीं में हिमांशु 04 मत से,उप कक्षा नायक के पद पर गरिमा 07 मत से, कक्षा नायक नवमी के पद पर कुमारी कविता 11 मत से तथा उप कक्षा नायक के पद पर विनीता 07 मत से विजयी घोषित किया गया। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में छात्र संघ उपाध्यक्ष के पद पर देवेश कुमार दसवीं, आकाश कुमार 11वीं कीड़ा सचिव, कुमारी चांदनी 10वीं उप कीड़ा सचिव, कुमारी मीनाक्षी ग्यारहवीं अनुशासन सचिव, आयुष कुमार दसवीं उप अनुशासन सचिव, मनीष कुमार 10वीं बागवानी सचिव,, रविंद्र कुमार नवीं बागवानी उपसचिव, लिलेश्वर कुमार ग्यारहवीं स्वास्थ्य सचिव ,कुमारी मोनिका दसवीं स्वास्थ्य उप सचिव ,कुमारी पायल ग्यारहवीं सांस्कृतिक सचिव, कुमारी काजल दसवीं उप सांस्कृतिक सचिव ,कुमारी दामिनी दसवीं स्वच्छता सचिव, विकास कक्षा दसवीं स्वच्छता उप सचिव, तथा छात्रा प्रतिनिधि के रूप में कुमारी चंद्रमुखी, कुमारी मोनिका और कुमारी दिलेश्वरी 11th निर्विरोध चुने गए ।इस अवसर पर मुखर्जी सर प्राचार्य ने विजयी पदाधिकारीयों को ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की और उन्होंने कहा कि आशा करता हूं कि पूरे वर्ष भर आप लोग अपने दायित्व का निर्वहन अच्छे से करेंगे। डॉक्टर साहसी ने कहा कि- मैं छात्र संघ प्रभारी होने के नाते आप सबको गाड़ा गाड़ा बधाई देता हूं। तथा मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है ।आप सबसे मुझे अपेक्षा है कि अनुशासित रहकर सभी कार्यों को अच्छे से संपन्न करेंगे ।अंत में आभार प्रदर्शन सी.जी. पटेल व्याख्याता ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित थे जिनमें वाय.एस.मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता) जे.पी. बांधव (व्याख्याता), हेमेंद्र साहू (व्याख्याता) और श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, ललित देवहारी, श्रवण यादव, खगेश ठाकुर और कुशल देवदास आदि।

You cannot copy content of this page