DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में शिक्षा सप्ताह का अंतिम दिवस मनाया गया सामुदायिक भागीदारी दिवस

बालोद। शिक्षा सप्ताह का अंतिम सातवाँ दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधि पालक , शाला विकास प्रबंधन समिति, पी टी ए, पंचायती राज संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी जुटना, तथा न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय समुदाय के समक्ष शाला त्यागी बच्चो को विद्यालय से जोड़ना तथा अप्रवेशी बच्चों को प्रवेश दिलाना, तथा अनुपस्थिति बच्चों को उपस्थित कराने संबन्धी विचार प्राचार्य एम एल ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा।

व्याख्याता एल के तारेंद्र ने शिक्षा नीति के संबन्ध में विस्तार से उपस्थित जनमानस को बताये।न्योता भोज के लिए पालक गोविंद रावटे को समिति ने तैयार किया। उन्होंने प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना के बच्चों के लिए समूहिक न्योता भोज कराया गया। जिसमें हलवा पुड़ी, खीर सेब, केला दिया गया। सप्ताह के पूरे संचालित कार्यक्रम का संक्षिप्त जानकारी उपस्थित जन समूह के समक्ष व्याख्याता टी एस लाउरिया ने दिये। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं उपस्थित जन मानस जिसमे टिनेश्वर बघेल मंडल अध्यक्ष भाजपा, नरेंद्र निषाद पूर्व शाला विकास समिति अध्यक्ष, डालचंद जैन समाज सेवी तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के अध्यक्ष लगन तारम तथा बिंझवार तारम और सुरेंद्र यादव को प्राचार्य एम एल ठाकुर द्वारा आभार दिया गया।

You cannot copy content of this page