DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद कन्या कालेज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

बालोद। शुक्रवार को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में चित्रकला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सक्रियता से भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में स्नातक प्रथम वर्ष से दीक्षा देशमुख एवं साथी ने प्रथम स्थान, स्नातक द्वितीय वर्ष से जान्वी सोरी एवं साथी प्रथम तथा स्नातक तृतीय वर्ष से किरण देशमुख एवं साथी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमित कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के श्री तरूण कुमार सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, श्री धीवराज कुमार भोयर सहायक प्राध्यापक हिन्दी, सुश्री दीपाली कुरेटी सहायक प्राध्यापक जन्तुविज्ञान, श्री विनोद कुमार, अतिथि व्याख्याता, रसायनशास्त्र, समस्त कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page