DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में हुआ गुरु पूर्णिमोत्सव में आचार्यो का सम्मान

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर उ मा विद्यालय बालोद द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं महर्षि वेदव्यास जी के चित्रों का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रवि प्रकाश पांडे योग शिक्षक श्री श्री रविशंकर विद्यालय, अध्यक्षता श्री भरत गांधी जी अध्यक्ष गंगा मैया बाल कल्याण समिति बालोद, विशेष अतिथि श्री पामेश्वर साहू छात्रावास अधीक्षक बालोद, विद्यालय संचालन समिति के सचिव एवं व्यवस्थापक श्री लीलाधर जी साहू के गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

भैया बहनों द्वारा गुरु की महिमा का बखान करते हुए गीत और भजन प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि जी ने अपने आतिथ्य उद्बोधन में बताया कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है गुरु किसी एक विद्यार्थी पर अपनी कृपा नहीं बरसाता बल्कि वह सभी छात्रों पर सामान कृपा दृष्टि रखते हैं, जिस प्रकार सोनार सोने को तपाकर मूल्यवान आभूषण बनाता है उसी प्रकार गुरु शिष्य को तपाकर मूल्यवान बनाता है,माता-पिता और गुरु से बड़ा शुभचिंतक कोई नहीं है, इसलिए हमें उसके बताएं मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। सभी आचार्य दीदियों को आचार्य गणवेश एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन बहिन चंचल ठाकुर, लोकेश्वरी ध्रुव एवं आचार्या भुनेश्वरी सोनकर ने किया। विद्यालय संचालन समिति के सचिव एवं व्यवस्थापक श्री लीलाधर साहू ने आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समापन की घोषणा की। इस अवसर पर समस्त भैया/बहिन, आचार्य एवं अभिभावक व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page