DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर को हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र जिला के विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया

अंडा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के सहमति एवं वेणु गोपाल की अनुमति व राहुल गांधी के निर्देश पर आल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंग खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने हरियाणा लोकसभा एवं विधानसभा में पर्यवेक्षकों की नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में पुकेश चंद्राकर दुर्ग जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस को कुरुक्षेत्र लोकसभा हरियाणा विधान सभा चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसके अंतर्गत किसान न्याय यात्रा 25 जुलाई से 25 अगस्त तक हरियाणा के 90 विधानसभा में चलेगी। वहीं 9 विधानसभा एवं लोकसभा में प्रमुख रूप से 15 किलोमीटर चलेगी । जिसमें कुरूक्षेत्र के दो विधानसभा में राहुल गांधी दो दिन उपस्थित रहेंगे। वहीं किसान आंदोलन में शहीद किसान परिवारों को शहीद का दर्जा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, किसान आंदोलन में शामिल लोगों को एक पेंशन की योजना अगर कांग्रेस सरकार हरियाणा में बनेगी तो देने की घोषणा भी की जाएगी।

दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के अंडा निवासी पुकेश चंद्राकर को मुलरुप से दुर्ग जिले के अंडा क्षेत्र के ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र ग्राम गांधी नगर अंडा के निवासी हैं और एक गांव से निकलकर यहां तक पहुंचने पर उनके ग्राम वासियों के क्षेत्र वासियों एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं के साथ सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page