DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरपंच ने की करहीभदर में पुलिस चौकी खोलने की मांग, एसपी ने पत्र लिखकर कहा शासन स्तर पर है प्रक्रिया में

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम करहीभदर में भी जल्द ही पुलिस चौकी खुल सकती है। जिससे आसपास क्षेत्र में अपराधों के नियंत्रण और कानून व्यवस्था में मजबूती आएगी। इस संबंध में विगत दिनों जन दर्शन में वहां के सरपंच लीला राम डडसेना ने मांग की थी जिसके अंतर्गत शासन से पत्र भी प्राप्त हुआ है। वहीं उक्त पत्र का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्टर को जानकारी भेजी गई है की करहीभदर में पुलिस चौकी खोला जाना शासन स्तर पर प्रक्रिया में है। उक्त जानकारी पत्र की प्रतिलिपि सरपंच को भी प्राप्त हुई है। सरपंच ने कहा कि जल्द से जल्द शासन को इस प्रक्रिया को अमल में लाया जाना चाहिए। करहीभदर आसपास का प्रमुख केंद्र बिंदु ग्राम है। पुलिस चौकी खुलने से सभी को सुविधा होगी।

You cannot copy content of this page