DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनता के बजाय पांच राज्यों के चुनाव केंद्रित है ये बजट,जुमला के अलावा कुछ नहीं: संदीप साहू

बालोद। बालोद युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा केंद्र सरकार का आम बजट को जनता के हित में न होकर आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर ध्यान दिया गया बताया। इस बजट में ना ही देश के किसानों की एमएसपी पर बात हुई ना ही अग्निवीर योजना पर कोई चर्चा हुई। ओल्ड टैक्स स्कीम पर कोई छूट नहीं। सरकार बचाने के लिए बिहार आंध्र प्रदेश को विशेष योजना से जोड़ा जा रहा है। जबकि बजट संपूर्ण देश के नागरिकों का है। डिफेंस का बजट कम कर दिया गया है मतलब सरकार ने सुरक्षा पर खिलवाड़ किया है। वहीं अर्थव्यवस्था में वेतन कम होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं ,आम आदमी को कोई राहत नहीं है। बेरोजगारों को सिर्फ लॉलीपॉप दिखाया जा रहा है। इसे कार्यरूप से प्रमाणित करना सरकार के बस में नहीं है । यह एक बहुत बड़ा जुमला साबित होगा। पूर्व में मोदी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का जुमला दिया था ।बजट में महंगाई से आम नागरिकों को कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है बल्कि महंगाई और बढ़ेगी अर्थात यह बजट आम नागरिकों एवं मध्यमवर्गीय का विरोध बजट है।

You cannot copy content of this page