प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए स्वयंसेवक विनोद कुमार टेम्बुकर



बालोद। छत्तीसगढ़िया महार समाज क्षेत्रीय इकाई कोहका, ग्राम पंचायत कोहका के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक बौद्ध भवन का लोकार्पण एवं तथागत गौतम बुध्द एवं डॉ. अम्बेडक प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दलेश्वर साहू जी विधायक डोंगरगांव, विशिष्ट अतिथि श्रीमती निर्मला सिन्हा जी ग्राम कोहका ग्राम सरपंच सावित्री बाई साहू ग्राम पटेल नूतन सिंह ग्राम प्रमुख रामरतन एवं छत्तीसगढ़ महार समाज क्षेत्रीय इकाई कोहका के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकार्पण एवं अनावरण के पश्चात समाज द्वारा विधायक जी का सम्मान किया गया। इसके पश्चात समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष कार्य, समाज में एक पहचान बनाने और समाज का नाम रौशन करने पर विनोद कुमार टेम्बुकर पिता शत्रुहन टेम्बुकर ग्राम मलाईडबरी को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। विनोद टेम्बुकर ने बताया कि वह रक्तदान, पर्यावरण, स्वच्छ्ता, महिला सशक्तिकरण जैसे अन्य अनेक विषयों पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के रूप में जुड़कर समाज सेवा करते रहते है। उन्होंने बताया कि उन्हें समाज सेवा के ही क्षेत्र में उनके नेक कार्यो की सराहना करते हुए बिहार लखनऊ उत्तरप्रदेश में भी राष्ट्रीय पुरुष्कारों से सम्मानित किया गया है।_ छत्तीसगढ़िया महार समाज क्षेत्रीय इकाई कोहका सामाजिक जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार वाडेकर जी एवं समाज के सभी लोगो ने उनके कार्यो की सराहना किये। और साथ छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि अन्य राज्यो में समाज परिवार का नाम रौशन करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

You cannot copy content of this page