DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वृक्षारोपण कर एक-एक पेड़ को गोद लेकर उनकी रक्षा करने का बच्चों ने लिया शपथ

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में अजय मुखर्जी प्राचार्य एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने शासन के आदेशानुसार -एक पेड़ मां के नाम, वृक्षारोपण विद्यालयीन परिसर में किया । इसका तात्पर्य पर्यावरण को संतुलन बनाए रखना है, जिसमें पेड़ पौधों की अहम भूमिका होती है, यही पेड़ पौधे हमारा भविष्य सुरक्षित रखते हैं ज्ञात होकि हमारा भविष्य हमारे छात्र छात्राएं हैं और उनके भविष्य को संरक्षित रखने के लिए पेड़ पौधों का होना नितांत आवश्यक है। इन्हीं साक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में विभिन्न प्रकार के वृक्षों का वृक्षारोपण कर एक-एक पेड़ को गोद लेकर उनकी रक्षा करने का शपथ लिया गया।

इस प्रकार एक पेड़ मां के नाम योजना का शुभारंभ हुआ और इस अवसर पर शपथ डॉक्टर बी .एल .साहसी व्याख्याता ने दिलवाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक पेड़ ,जामुन, अर्जुन ,नीम आदि पेड़ों को अत्यधिक मात्रा में लगाई गई। इस दौरान समस्त स्टाफ में सर्व प्रमुख वाय. एस.मरकाम वरिष्ठ व्याख्याता,सी .जी. पटेल व्याख्याता ,जे.पी. बांधव व्याख्याता ,हेमेंद्र साहू व्याख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता ,त्रिज़ला ठाकुर मैडम ,ललित देवहारी, श्रवण यादव, खगेश ठाकुर, तथा कुशल देवदास आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page