DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से जनसेवक राकेश यादव ने की बालोद जिले में मेडिकल कॉलेज और कृषि कॉलेज खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

बालोद। जनसेवक राकेश कुमार यादव,संजारी बालोद विधानसभा प्रत्याशी 2023, पूर्व प्रदेश मंत्री भा.ज.पा.,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने बालोद नगर आगमन पर उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा को दो मांगों पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बालोद जिला में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की मांग की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बालोद जिला का गठन हुआ है। बालोद जिले के लोगों को अच्छे स्तर की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिये एवं बालोद जिले के विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज मे पढ़ने का अवसर मिले, इसलिये बालोद में प्रधानमंत्री के इच्छा के अनुरूप देश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। अतः इस वर्ष के बजट में बालोद जिला को शामिल किया जाए।
इसी तरह बालोद में कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बालोद जिला एक कृषि प्रधान जिला है, इस जिले में डेम का काम्पलेक्स तांदुला जलाशय, सुखा जलाशय, गोंदली जलाशय, खरखरा जलाशय, मटियामोती जलाशय जिले में स्थित है तथा धमतरी के गंगरेल डेम का पानी गुरूर ब्लाक को सिंचित करता है। कृषि के मामले में बालोद जिला बहुत समृद्ध है, बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड में राष्ट्रीय उत्पादन के औसत से ज्यादा प्रति हेक्टेयर गुरूर के किसान ले रहें है। किसानों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित करने के आइए एवं बालोद के नवजवानों को कृषि आधारित शिक्षा हेतु बालोद में कृषि महाविद्यालय की स्थापना किया जाना अति आवश्यक है। कृषि विज्ञान केन्द्र बालोद जिला में ग्राम अरौद में स्थित है। इसलिए अगामी बजट से बालोद जिला में कृषि कॉलेज खोलने की पहल की जाए।

You cannot copy content of this page