DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी में हुआ विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सह न्योता भोज का आयोजन

डौंडी। विकास खंड डौंडी के अंतर्गत शासकीय बुनियादी पूर्व माध्यमिक शाला डौंडी तथा शासकीय बुनियादी प्राथमिक शाला डौंडी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सह न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती बसंती दुग्गा अध्यक्ष जनपद पंचायत , पुनीत राम सेन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रहे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जे एस भारद्वाज , बी आर सी सच्चिदानंद शर्मा एवं बुनियादी शाला के प्रबंधन समिति के अध्य्क्ष तथा सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवम् जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन के द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही मंचस्थ अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशी बच्चो को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

उद्बोधन में अतिथियों के द्वारा बच्चो को स्कूल आ पढ़े ब, जिनगी ल गढ़े ब की कथन को चरितार्थ करते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। शाला प्रवेश उत्सव तथा गणवेश वितरण के पश्चात न्योता भोज का आयोजन किया गया,जिसमे चावल, दाल,खीर,पूड़ी,केला,सेव,सलाद,पापड़ आदि खिलाया गया।उत्सव तथा न्योता भोजन से बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षाप्रद स्कूल चले हम थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सेल्फी जोन बच्चो को बेहद रिझाया। एवं नव प्रवेशी बच्चो के हस्त चिन्ह भी लिए गए।शाला प्रवेश उत्सव तथा न्योता भोजन के आयोजन में संकुल समन्वयक श्री विकास ठाकुर तथा दुर्योधन मलिक का विशेष योगदान रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक वेद प्रकाश यदु एवं बसंतमणी साहू के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page