ये ठीक नहीं हो रहा साहब,,, शहर में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेताओं ने जताया आक्रोश



मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड के मुख्य अभियंता सहारे से की मुलाकात,

बालोद| भाजपा शहर मंडल बालोद के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता सहारे से मुलाकात करके शहर में लगातार बिजली की जो कटौती चल रही है तथा लगातार जो बिजली विभाग को लेकर जो परेशानियां आ रही है, उस संबंध में चर्चा की और उसे दुरुस्त करने के लिए आग्रह किया और यह समस्या क्यों आ रही है उसके निदान हेतु तत्काल प्रभाव में सरकार से मदद लेकर उसे दुरुस्त करने को कहा. भाजपा नेताओं ने बताया कि करोड़ों खर्च करने के बाद भी स्थिति बिजली आपूर्ति ठीक नहीं है. विगत दिनों जलापूर्ति भी पूर्णतः बंद रही. जिससे शहर वासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस विषय पर भी नेताओं ने कहा कि पूरी गर्मी निकल गई और अब ऐसा विषय आ रहा है. हमारे शहरवासियों को यह तकलीफ नहीं होनी चाहिए. शहर की 25000 जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है. आप इसे आज ही ठीक करें ताकि आगे यह जल समस्या जैसा विषय ना आए. मुख्य अभियंता ने भी इस विषय पर जल्द से जल्द निराकरण की बात कही. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अगर आने वाले समय में या सब ठीक नहीं हुआ तो बिजली विभाग के विरुद्ध हम एक बड़ा आंदोलन करेंगे.इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि फिल्टर प्लांट में बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जो बिजली लाटाबोड फिटर से लिया जा रहा है, उसे बालोद शहर से लिया जाए, इस पर तत्काल प्रभावों में कार्रवाई करने को कहा गया.
बालोद शहर की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश सोनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,जिला भाजपा के मंत्री अमित चोपड़ा, पूर्व शहर महामंत्री नितेश वर्मा,शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,वरिष्ठ भाजपा नेता रवि पांडे,पूर्व एल्डरमैन विनोद जैन,भाजपा नेता महेश पाठक उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page