DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोबर का कंडा निकाल रही महिला को सांप ने डसा , हो गई मौत, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

रूपचंद जैन, बालोद/सिकोसा। क्षेत्र के ग्राम भाटागांव में गोबर का कंडा निकाल रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 17 जून की है। वहीं घटना की जानकारी और शोक पत्र प्राप्त होने पर क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद मृतिका सुशीला साहू के घर पहुंची और उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिवार को दुख सहने की प्रार्थना ईश्वर से की। पति डोमेंद्र कुमार साहू ने बताया कि घटना 17 जून की है। तिजनाहवन एवं संपूर्ण कार्यक्रम 19 जून को हुआ। हम रोजी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। घटना के दिन सुबह मजदूरी करने घर से गया था। घर में उनकी पत्नी को सांप डसने की जानकारी मिली। इलाज के लिए बालोद अस्पताल लेकर गए लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। उनका एक  13 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है।

You cannot copy content of this page