DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद उपकेंद्र से निकलने वाली 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र केविभिन्न क्षेत्रों में कल रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

बालोद।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बालोद उपकेन्द्र से निकलने वाली फीडरों की विद्युत आपूर्ति 28 मई को सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 33/11 केव्ही उपकेन्द्र बालोद से निकलने वाली 11 केव्ही बालोद, पाररास, झलमला एवं बघमरा फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शिकारी पारा, कुंदरू पारा, मधु चैक, रेलवे काॅलोनी, पाररास, रामदेव चैक, सदर रोड, बूढापारा कालोनी, कचहरी चैक, सदर रोड, नयापारा, पाण्डेपारा, सिंधी काॅलोनी, पर्रेगुड़ा, गंजपारा, आमापारा, जुर्रीपारा एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page