अर्जुंदा में कांग्रेसियों ने किया नेहरू का पुण्य स्मरण



बालोद। विधायक कार्यालय अर्जुंदा में संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की चित्र पर माल्यार्पण कर पवन स्मरण किया गया।

स्वतंत्रता की लड़ाई और देश निर्माण में आपका योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, हरिशंकर साहू, दिलीप देशलहरा , मंगल राम साहू , दिग्विजय ठेठवार , भूषण मेश्राम , चित्रांश उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page