DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजहरा में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

महासचिव दीपक राजाभोज, उपाध्यक्ष बने राजेश पटेल

दल्लीराजहरा । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने बताया कि संरक्षक झुनमुन गुप्ता,कमल शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पटेल,सचिव दीपक राजभोज,सह सचिव मो. इमरान खान,कोषाध्यक्ष भोज राम साहू,प्रचार प्रसार मिडिया प्रभारी हीरा लाल पवार, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन,सलाहकार जगेंद्र भारद्वाज को बनाया गया है। आयोजित बैठक में दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू,बालोद जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र भारद्वाज,नरेंद्र खोब्रागडे,नबी खान उपस्थित थे। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले दिनों में जनहित,पत्रकार हित एवम सकारात्मक कार्य किये जायेंगे। साथ ही साथ संगठन की मजबूती व एकता बनाये रखने की बात कही। अंत में संगठन के सदस्यता कार्ड का वितरण किया गया।

You cannot copy content of this page